पूरा प्रवचन
कभी-कभी जीवन में ऐसा लगता है कि हमने प्रार्थना भी की, मेहनत भी की, किसी का बुरा भी नहीं किया है। फिर भी हमारा काम क्यों अटका हुआ है? लेकिन याद रखना, भगवान देर करते हैं, अंधेर नहीं करते। कई बार जो चीज आज नहीं मिल रही, वह सजा नहीं होती, वह तैयारी होती है। भगवान पहले इंसान को संभालते हैं, फिर उसे सफलता देते हैं। क्योंकि कच्चे हाथों में बड़ी चीज आ जाए तो इंसान उसे संभाल नहीं पाता। इसलिए अगर आज रास्ता बंद दिख रहा है तो घबराना मत। हो सकता है भगवान तुम्हें रोक नहीं रहे हैं। बेहतर रास्ता बना रहे हो। बस कर्म करते रहो, विश्वास मत छोड़ो। क्योंकि भगवान के घर देर हो सकती है, लेकिन अन्याय कभी नहीं होता। अगर बात दिल को लगी हो तो कमेंट में लिखो राधे-राधे।



