क्या सच में भगवान राम मांस खाते थे? | Dhruv Rathee के दावे पर Maharaj Ji का उत्तर
कर्म और विश्वास

क्या सच में भगवान राम मांस खाते थे? | Dhruv Rathee के दावे पर Maharaj Ji का उत्तर

Did Lord Ram Really Eat Meat? | Maharaj Ji's Response to Dhruv Rathee's Claims

Ainand Maharaj1:1525 अप्रैल 2026
भगवान को समझने के लिए उनके चरित्र को देखना चाहिए, न कि विवादों को।

इस प्रवचन में भगवान राम के मांस खाने के दावे पर संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है।

पूरा प्रवचन

अब यही सवाल रामायण में श्री राम को लेकर उठता है। क्या राम ने भी मांस खाया? सच बात यह है दोस्तों कि वेदों और वाल्मीकि रामायण में भी मीट खाने के उदाहरण मिलते हैं। महाराज जी एक प्रश्न है। आजकल सोशल मीडिया पर लोग पूछते हैं क्या भगवान श्री राम मांस खाते थे? कुछ लोग क्लिप दिखाते हैं। कुछ लोग प्रूफ बताते हैं तो आम आदमी कंफ्यूज हो जाता है। सच क्या है? प्यारे जनों आज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि आधी जानकारी बहुत जल्दी फैल जाती है। किसी भी भगवान को एक लाइन से नहीं समझा जा सकता। एक क्लिप से नहीं समझा जा सकता। एक वायरल वीडियो से नहीं समझा जा सकता। श्री राम को समझना है तो उनके संपूर्ण चरित्र को देखो। उनकी मर्यादा, उनका धर्म, उनका त्याग, उनकी करुणा यही श्री राम की पहचान है। अगर किसी ग्रंथ, किसी लाइन, किसी ट्रांसलेशन को लेकर शंका हो तो तुरंत विवाद मत करो। शांत होकर समझो, पढ़ो और योग्य जनों से पूछो। याद रखो भगवान को विवाद से नहीं। उनके चरित्र से समझना चाहिए। क्योंकि सत्य शोर में नहीं मिलता। सत्य शांति में मिलता है। ओम.

भगवान राममांस खानाआध्यात्मिकताधर्मशांति

नए प्रवचन सबसे पहले पाएँ

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें और हर नया प्रवचन, भजन और ज्ञान सीधे अपने फ़ोन पर पाएँ।