पूरा प्रवचन
भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे। कभी-कभी इंसान बाहर से हँसता है, लेकिन अंदर से बहुत डर रहा होता है। किसी को नौकरी की चिंता है, किसी को पैसों की, किसी को परिवार की, और किसी को अपने भविष्य की। लेकिन मंगलवार के दिन हनुमान जी से बस एक बात कहना, हे बजरंगबली, मेरे मन से डर निकाल दो, मेरे कर्मों में शक्ति दे दो और मुझे सही रास्ते पर चलने की हिम्मत दे दो। ध्यान रखना, हनुमान जी सिर्फ संकट हरने वाले नहीं, हिम्मत देने वाले भी हैं। जब मन कमजोर पड़ने लगे तो रोना मत, भागना मत। बस एक बार बोलना जय बजरंगबली। क्योंकि जिसके मन में हनुमान जी का नाम है, उसके अंदर डर टिक नहीं सकता। अगर विश्वास है तो कमेंट में लिखो जय बजरंगबली। राधे राधे।



