पूरा प्रवचन
सुबह उठते ही लोग मोबाइल देख लेते हैं, लेकिन सूरज को देखना भूल जाते हैं और फिर कहते हैं दिन भर मन भारी रहता है, काम में मन नहीं लगता, एनर्जी नहीं आती। रविवार को सूर्य देव को जल देना सिर्फ पूजा नहीं है। यह अपने दिन को सही दिशा देने की शुरुआत है। जब सुबह सूर्य को जल दें, तो बस इतना भाव रखिए हे सूर्य देव! मेरे जीवन से आलस्य हटाइए, मेरे मन को शक्ति दीजिए और मेरे कर्मों में प्रकाश भर दीजिए। जल चढ़ाते समय मन शांत रखिए। न शिकायत, न गुस्सा, न जल्दबाजी। क्योंकि भगवान को जल से ज्यादा आपका भाव चाहिए। रविवार को दो मिनट सूर्य देव को दीजिए, पूरा दिन अलग महसूस होगा। अगर आप भी सूर्य देव को जल देते हैं तो कमेंट में लिखिए। जय सूर्य देव राधे, राधे।



