सोने से पहले 21 बार "राम-राम" कहिए
भक्ति अभ्यास

सोने से पहले 21 बार "राम-राम" कहिए

Say 'Ram-Ram' 21 Times Before Sleeping

Ainand Maharaj0:4729 जून 2026
राम नाम से मन की सभी बुराइयाँ कमज़ोर होती हैं।

सोने से पहले और जागने पर राम-राम का जाप करने से मन की शांति और भक्ति में वृद्धि होती है।

पूरा प्रवचन

रात को सोने से पहले कम से कम इक्कीस बार राम राम कह कर सोइए। कितनी बार? इक्कीस बार। राम, राम, राम, राम और सुबह जब आपकी आंख खुले तो बिस्तर से उठने से पहले भी इक्कीस बार राम राम कहिए। इसका भाव यह है कि सोते समय चलने वाली आपकी हर श्वांस व्यर्थ न जाए। वह राम नाम के स्मरण से जुड़ जाए। फिर पूरी रात सहजरूप से आपका भजन चलता रहेगा और जब रात भर राम नाम का स्मरण होगा तो काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर कमजोर होंगे या नहीं होंगे? निश्चित रूप से कमजोर होंगे। याद रखिए काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर को शांत करने वाली यदि कोई औषधि है तो वह है राम नाम। राम का नाम क्या है? औषधि है। इसलिए सोने से पहले और जागने के बाद इक्कीस बार राम नाम अवश्य लीजिए। बोलिए जय श्री राम।

राम नामभक्तिशांतिजागृतिस्वास्थ्य

नए प्रवचन सबसे पहले पाएँ

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें और हर नया प्रवचन, भजन और ज्ञान सीधे अपने फ़ोन पर पाएँ।