दिखावे और उधार की आदत घर को तबाह कर रही है
जीवन की सीख

दिखावे और उधार की आदत घर को तबाह कर रही है

Habits of Showoff and Borrowing Are Ruining the Home

Ainand Maharaj0:521 जून 2026
घर में लक्ष्मी टिकाने के लिए खर्च पर संयम जरूरी है।

इस प्रवचन में बताया गया है कि कैसे फालतू खर्च और उधार की आदतें घर की बरकत को प्रभावित करती हैं।

पूरा प्रवचन

बूंद-बूंद से घट भरे, बूंद-बूंद से खाली। संयम जिसके घर रहे, टिके वहां खुशहाली। घर में पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं तो सिर्फ कमाई को दोष मत दो, घर की आदतें भी देखो। आजकल पैसा बड़े खर्चों से कम, छोटे-छोटे खर्चों से ज्यादा निकलता है। कभी फ्लिपकार्ट से ऑर्डर, कभी अमेजन से सामान, कभी UPI से दो सौ इधर, पाँच सौ उधर, कभी अपने शौक और महीने के अंत में वही बात पता ही नहीं चला पैसा कहां चला गया। पैसा एक साथ नहीं जाता, धीरे-धीरे रिसता है। जैसे मटके में छोटा छेद हो तो पानी दिखता नहीं लेकिन खाली जरूर हो जाता है, वैसे ही बिना जरूरत शॉपिंग, बिना सोचे खर्च और उधार लेकर शौक पूरे करना घर की बरकत रोक देता है। लक्ष्मी जी उसी घर में टिकती हैं जहां पैसे की इज्जत होती है। अगर बात सही लगी हो तो कमेंट में लिखो। राधे राधे।

फालतू खर्चबचतदिखावाउधारलक्ष्मीसंयम

नए प्रवचन सबसे पहले पाएँ

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें और हर नया प्रवचन, भजन और ज्ञान सीधे अपने फ़ोन पर पाएँ।