पहली रोटी गाय को, आख़िरी रोटी कुत्ते को 🙏 घर की हर बाधा दूर करने का सरल नियम #shorts
रोज़ की भक्ति

पहली रोटी गाय को, आख़िरी रोटी कुत्ते को 🙏 घर की हर बाधा दूर करने का सरल नियम #shorts

First Roti to Cow, Last Roti to Dog 🙏 Simple Rule to Remove Obstacles at Home

Ainand Maharaj0:441 जुलाई 2026
पहली रोटी गाय को और आख़िरी रोटी कुत्ते को खिलाने से घर में शांति बनी रहती है।

गाय को पहली रोटी और कुत्ते को आख़िरी रोटी देने से घर की बाधाएँ दूर होती हैं।

पूरा प्रवचन

पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाया करो। अगर ये नियम जीवन में धारण कर लोगे तो मान्यता है कि घर की अनेक बाधाएं कम होती हैं, क्लेश घटते हैं और नकारात्मक प्रभाव दूर रहते हैं। जो लोग ईर्ष्या करते हैं, टोना, टोका या बुरी नजर रखते हैं, उनका प्रभाव भी नहीं टिकता। इस नियम को अपना लो। लेकिन आजकल की माताएं क्या करती हैं? पहली रोटी पति को खिला देती हैं और आखिरी रोटी खुद खा जाती हैं। तो मेरी मैया ऐसा नहीं करना है। पहली रोटी गाय माता को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाओ। ऐसा माना जाता है कि गाय माता और वह भूखा जीव आपके घर की व्याधा और बाधा को अपने ऊपर धारण कर लेते हैं। इसलिए यह छोटा सा नियम जरूर अपनाइए। पहली रोटी गाय की, आखिरी रोटी कुत्ते की। राधे राधे।

गाय माताकुत्ताघर की बाधाभक्तिराधे राधे

नए प्रवचन सबसे पहले पाएँ

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें और हर नया प्रवचन, भजन और ज्ञान सीधे अपने फ़ोन पर पाएँ।