पूरा प्रवचन
भाई, हमारे देश में एक चीज़ फ्री में मिलती है। सलाह। तुम कुछ भी कर लो, कोई ना कोई एक्सपर्ट पैदा हो ही जाता है। जिम जाओ — "body ऐसे नहीं बनती।" जॉब करो — "सरकारी नौकरी देखो।" बिजनेस करो — "risk बहुत है।" शादी करो — "जल्दी कर दी।" शादी ना करो — "अब कौन करेगा?" मतलब तुम्हारी लाइफ कम चल रही है, पब्लिक का रिव्यू ज़्यादा चल रहा है। और मज़े की बात? जिनकी अपनी लाइफ ट्रेलर में अटकी पड़ी है, वो तुम्हें पूरी मूवी समझा रहे हैं। सच बोलूं? हमारे यहां लोग सपोर्ट कम, ओपिनियन ज्यादा देते हैं।



