पूरा प्रवचन
सुबह पूजा करने वाले लोग भी कभी-कभी ये तीन गलती कर देते हैं और फिर कहते हैं घर में शांति नहीं रहती। पहली गलती पूजा में बैठते हैं लेकिन मन, मोबाइल, काम और टेंशन में लगा रहता है। अरे, भगवान के सामने शरीर नहीं, मन बैठना चाहिए। दूसरी गलती पूजा के तुरंत बाद घरवालों पर गुस्सा कर देना। सोचो अभी भगवान को फूल चढ़ाए और पाँच मिनट बाद किसी अपने को कड़वे शब्द दे दिए। ये कैसी पूजा हुई? तीसरी गलती पूजा को सिर्फ मांगने की जगह बना देना। भगवान ये दे दो, वो दे दो, कभी ये भी कहा करो। हे प्रभु! मुझे सही बुद्धि दो। मेरे घर में प्रेम रखो और मेरे मन से अहंकार दूर करो। याद रखना पूजा लंबी हो या छोटी, महंगी थाली हो या साधारण दीपक, भगवान चीज़ों से नहीं, भाव से प्रसन्न होते हैं। आज से पूजा में बस एक बात रखना। मन साफ, वाणी मीठी और भरवालों के लिए सम्मान। अगर बात दिल को लगी हो तो कमेंट में लिखो। राधे राधे।



